फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सैंड बोआ सांप सहित दो वन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के कैलाशपुरी बैरियर पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
मिहींपुरवा (बहराइच)। वन विभाग के गश्ती दल ने चेकिंग के दौरान दो वन तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से करोड़ो रुपये कीमत का दो मुहां सांप, बाइक व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने वन जीव संरक्षण, भारतीय वन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के निवासी है।
मिहींपुरवा स्थित कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की गश्ती टीम अवैध शिकार, अवैध कटान पर अंकुश लगाने के लिए जंगल स्थित कई वन बैरियरों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाती है। टीम को बुधवार को कतर्नियाघाट के कैलाशपुरी वन बैरियर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना के सिसैया गांव निवासी यासीन और फहीम खान बताए। जब टीम ने उनकी तलाशी ली। तो उनके कब्जे से करोड़ों रुपये कीमत का रेड सैंड बोआ प्रजाति के दो मुहां सांप, बाइक, 270 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभागीय क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकुमार, वन दरोगा मंयक, वन रक्षक अब्दुल, गैटमेन असगर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें