फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पूर्व प्रधान के पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा गांव निवासी तेजपाल मौर्य पूर्व ग्राम प्रधान हैं। इनके घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। सोमवार दोपहर तेजपाल का पुत्र धर्मेंद्र मौर्या (30) रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाइक से पृथ्वीपुरवा झाला गांव गया था। शाम को वह घर लौट रहा था। रास्ते में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहे के एक किमी आगे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने धर्मेंद्र को ठोकर मार दी। घायलावस्था में भी वह बाइक चलाकर अपने घर पहुंचा।
परिजन आनन-फानन में धर्मेंद्रक को लखीमपुर के अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सीतापुर के पास धर्मेंद्र की मौत हो गई। वहीं रानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी रमन तिवारी (31) पुत्र सुरेश तिवारी अपने साथी के साथ बहराइच आ रहे थे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में दोनक्का चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रमन तिवारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में ही गोलवा घाट के पास बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपुरा निवासी जुबेर अहमद व रियाज अहमद घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बाईपास रोड पर अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार कस्बा निवासी सुरेश रंजन व मनोहर घायल हो गए।
मोतीपुर थाना क्षेत्र में मोतीपुर वन बैरियर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में खड़िया निवासी रमेश (40) पुत्र कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बहराइच गोंडा मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी से पहले तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में थाना क्षेत्र निवासी रामदीन व बाबादीन घायल हो गए। घटना के बाद चालक बाइक समेत भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें