फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप और टैंकर भिड़े, दो की मौत, 14 घायल

Sat, 25 Jul 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियों से भरी पिकप शनिवार सुबह बेरिया गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने में सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकप के परखचे उड़ गए, जबकि स्प्रिट से भरा टैंकर पलट गया।
विज्ञापन


पिकप में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक अधेड़ ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक है।

वहीं, दुर्घटना के चलते मार्ग पर काफी देर जाम लगा रहा। पिकप में सवार ज्यादातर लोग पयागपुर में लगने वाली फल मंडी को जा रहे थे। पिकप और टैंकर के चालक फरार हैं। 

यात्री व फल व्यवसायियों से भरी पिकप (यूपी 40 टी 3717) शनिवार सुबह सात बजे के आसपास डिगिहा चौराहे से यात्रियों को लेकर पयागपुर रवाना हुई।

गाड़ी जब कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-गोंडा मार्ग पर बेरिया गांव के पास पहुंची तभी पिकप चालक ट्रक को ओवरटेक करने लगा।

इस दौरान गोंडा की ओर से स्प्रिट भरा टैंकर आ गया। पिक चालक संतुलन खो बैठा और टैंकर से जा भिड़ा। आसपास के गांव के लोग दौड़े।

वहीं गोंडा और बहराइच से आने वाले वाहनों का आवागमन थम गया। ग्रामीणों ने पिकप में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक दरगाह शरीफ थाने के मोहल्ला सलारगंज निवासी गुडनी (65) पत्नी गेंदालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


15 अन्य घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही कोतवाली नगर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पप्पू कश्यप (55) पुत्र बरातीलाल ने भी दम तोड़ दिया।

14 अन्य यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक के चलते हादसा हुआ है। दोनों वाहनों के चालक फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि टैंकर में स्प्रिट लदा हुआ है। उसकी सुरक्षा के लिए  पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें