फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में सर्राफ समेत दो की मौत

Sat, 26 Dec 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर/खुटेहना। घर से दुकान के लिए निकले बाइक सवार एक सराफा व्यवसायी शनिवार सुबह तेज रफ्तार के चलते पेड़ से टकरा गया। मौके पर ही सर्राफ की जान चली गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे हादसे में भी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।

पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैसरगंज निवासी सराफा व्यवसायी पंकज सोनी (25) की दुकान शिवदहा-पयागपुर मार्ग पर स्थित खजुरी पड़री बाजार में है।

प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह पंकज बाइक से अपनी दुकान को जा रहा था। जब वह चाती गांव के पास पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सिर में चोट लगने से मौके पर ही पंकज ने दम तोड़ दिया।

उधर, इसी थाना क्षेत्र में बहराइच-गोंडा मार्ग पर कोल्हुवा गांव के पास ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक हरि कुमार (22) पुत्र इंद्रवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों हादसों का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें