फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार व डेंगू से दो की मौत

Thu, 22 Sep 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और दिमागी बुखार से जिले में गुरुवार को एक युवक व मासूम की मौत हो गई। मासूम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। वहीं बुखार से पीड़ित 12 और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


तराई में बदल रहे मौसम से जिले में दिमागी में बुखार औैर डेंगू पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दिमागी बुखार से पीड़ित दरगाह के सलारपुर निवासी केतकू (01) पुत्र त्रिभुवन को दो दिन पूर्व परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह केतकू की हालत बिगड़ गई। दोपहर में मासूम की मौत हो गई।

उधर कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर निवासी संजय कुमार मौर्य (25) पुत्र सीताराम मौैर्य को सप्ताह भर पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी। इसको नजरंदाज कर वह देहरादून कमाने चला गया था। वहां पर परीक्षण कराने पर उसे डेंगू का पता चला। इलाज के दौरान बुधवार की रात संजय ने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पिता सीताराम ने बताया कि बेटे का शव देहरादून से लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 12 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें बबली (2) हुजूरपुर, जानकी (3) रानीपुर व मोहम्मद आसिफ (4) इकौना की हालत गंभीर है। सभी को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें