फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम समेत दो की मौत, डेंगू पीड़ित रेफर

Sat, 15 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और डेंगू का कहर जिले में जानलेवा बना हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम व महिला की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। वहीं डेंगू पीड़ित को लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में बदल रहा मौसम बुखार और डेंगू के साथ अन्य संक्रामक रोगों का संवाहक बना हुआ है। हुजूरपुर निवासी राजकला (45) पत्नी कृष्णा को शुक्रवार को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की आशंका जतायी थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान राजकला ने दम तोड़ दिया।

उधर  बलरामपुर के ललिया निवासी शिवानी (5) पुत्री रेवतीरमन की भी शनिवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भी दिमागी बुखार से पीड़ित थी। नानपारा अंतर्गत तहसील क्षेत्र के शिवपुरा निवासी राधेश्याम वर्मा (45) पुत्र महाराजदीन को पांच दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन


परीक्षण के दौरान दो दिन पूर्व डेंगू की पुष्टि हुई। राधेश्याम के प्लेटलेट्स में निरंतर गिरावट हो रही थी। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें