फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो लिपिक सस्पेंड

Wed, 08 Jun 2016 11:43 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बैठक में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात दो लिपिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक लिपिक को गोंडा व दूसरे को बलरामपुर डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक विश्राम वर्मा पर फर्जी तरीके से टीसी काउंटर साइन कराने, बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में फर्जी कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाने व विभागीय अभिलेखों में हेराफेरी करने के आरोप लगे थे।

इसी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रेम कुमार श्रीवास्तव पर कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने, लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कार्यालय आने व राजनीति करने का आरोप लगा था। जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल उदयराज कर रहे थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों लिपिकों को तत्काल प्रभाव से जेडी ने निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ सहायक विश्राम वर्मा को डीआईओएस कार्यालय गोंडा व प्रेम कुमार को बलरामपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस मामले में दोनों जिलों के डीआईओएस को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें