फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर दो बालकों की मौत

विज्ञापन
मोतीपुर में नाले में डूबकर बच्चों की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। चकिया जंगल के किनारे बहने वाले नाले में पानी पीने गए मवेशी गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। मवेशी को डूबता देख उसे बचाने के लिए दो बालक भी एक-एक कर के नाले में उतर गए और गहरे पानी में चले गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और डूब रहे मासूमों को बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी रोशन (10) पुत्र नर सिंह व सचिन (12) पुत्र दिलीप चकिया जंगल में मवेशी चराने गए थे। मवेशी चरते-चरते पास में बहने वाले नाले में पानी पीने चले गए। पानी पीने के लिए मवेशी नाले में उतरा और गहरे पानी में चला गया। मवेशी को डूूबता देख सचिन नाले में मवेशी को बचाने के लिए उतर गया और वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। मवेशी और साथी को बचाने के लिए रोशन भी नाले में उतर गया।
गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चे डूबने लगे। पास से गुजर रहे राहगीर ने डूबते बच्चों को देखकर शोर मचाया तो लोग एकत्रित हुए और नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जय नारायण शुक्ला ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें