बहराइच के केडीसी में बुधवार को एलएलबी की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
बहराइच। एलएलबी परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को दो नकलची पकड़े गए। इससे पूरी परीक्षा के दौरान पकड़े गए नकलचियों की संख्या 75 हो गई। सात दिन तक चली इस परीक्षा में दो बार विश्वविद्यालय से आए उड़ाकादल ने छापा मारा, लेकिन 75 में से 68 नकलचियों को कॉलेज के आंतरिक उड़ाका दल ने पकड़ा है।
डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से 19 मार्च से केडीसी में जारी एलएलबी की परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। केडीसी में आयोजित संजीवनी व कलावती महाविद्यालय के लगभग 1500 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के पहले दिन केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर विनय सक्सेना के नेतृत्व में शुुरू हुआ नकलचियों के धरपकड़ का सिलसिला अंतिम दिन तक जारी रहा। पहले दिन जहां 22 नकलची पकड़े गए तो वहीं अंतिम दिन दो नकलचियों की धरपकड़ हुई। सात दिन चली इस परीक्षा में कुल 75 नकलची पकड़े गए।
सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि एलएलबी की परीक्षा में विशेष सतर्कता की जरूरत होती है। सफल परीक्षा आयोजन में प्रोफेसर ओपी सोनी, प्रोफेसर सूर्यभान रावत, चीफ प्राक्टर किसुनवीर, पूर्व चीफ प्राक्टर आशुतोष शुक्ल, डाॅ. नीरज पांडेय, डाॅ. राज कमल गुप्ता, डाॅ. अर्चना निगम, डाॅ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डाॅ. अजय प्रताप सिंह सक्रिय रहे।