फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो कारों की भिड़ंत, दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। बहराइच-रुपईडीहा राजमार्ग पर बुधवार देर रात करौंदा गांव के पास दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन


करौंदा गांव के पास बुधवार की रात लगभग 12 बजे रुपईडीहा की ओर से एक कार बहराइच मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार उससे जा टकराई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों कारों की टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों कारों से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में एक कार में सवार रुपईडीहा के अंटहवा गांव निवासी कन्हैया लाल (30) व नफीस अली (23) घायल हो गए। इसी प्रकार दूसरी कार में सवार सीतापुर जिले के तंबौर थाना अंतर्गत शालपुर निवासी प्रियांशु मिश्रा (20) उनकी पत्नी व चैनपुरवा निवासी शेखर (20) घायल हो गए। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के संबंध में अभी किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें