फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ निलंबित

Sat, 22 Nov 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने की है।
विज्ञापन



विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-284 मटेरा के अंतर्गत मतदेय स्थल संख्या 322, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदनगर बढ़ईपुरवा के कक्ष संख्या-1 के लिए प्राथमिक विद्यालय बढ़इनबाग की प्रधानाध्यापिका शमा नफीस की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी।

वहीं विधानसभा क्षेत्र-282 बलहा (अनुसूचित जाति) के मतदेय स्थल संख्या 307 पर बीएलओ के रूप में संविलियन विद्यालय नौसर गुमटिहा के सहायक अध्यापक अनुराग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन



बीएसए ने बताया कि एसडीएम व बीडीओ चित्तौरा के बार-बार निर्देश देने, तहसीलदार व बीईओ चित्तौरा द्वारा फोन पर स्पष्ट निर्देशित करने के बावजूद दोनों ने बीएलओ की ड्यूटी नहीं संभाली। उन्होंने कहा कि बीईओ चित्तौरा ने 17 नवंबर को स्वयं विद्यालय जाकर बीएलओ शमा नफीस को ड्यूटी ग्रहण कराने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने हठधर्मिता अपनाते हुए ड्यूटी जॉइन न करके चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया। आदेशों की अवहेलना को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।


इसी प्रकार, गणना प्रपत्रों के वितरण की दैनिक समीक्षा के दौरान लेखपाल/सुपरवाइजर हरवंश प्रसाद की आख्या से पता चला कि मतदेय स्थल संख्या 307, संविलियन विद्यालय नौसर गुमटिहा पर तैनात बीएलओ और सहायक अध्यापक अनुराग विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य नहीं कर रहे थे। मोबाइल से बात करने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से बीएलओ का कार्य करने से मना कर दिया।

इससे विधानसभा क्षेत्र बलहा का निर्वाचन कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। इस स्थिति पर निर्वाचन आयोग ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बीएसए ने बताया कि उनके खिलाफ भी तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें