फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइक में टक्कर, किशोर की मौत, दो घायल

Fri, 02 May 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मटेरा में सड़क हादसे में घायल युवक।
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत भक्तनपुरवा निवासी आसिफ (17) शुक्रवार की सुबह डीजल लेने के लिए अपने दोस्त शमीम (15) के साथ पेट्रोल पंप जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर मटेरा चौराहे के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूसरी बाइक सवार कुतुबुद्दीन (28) और असिफ व शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरोंं ने तत्काल हादसे की सूचना मटेरा पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर आई मटेरा पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं शमीम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कुतुबुद्दीन को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। राहगीरों के मुताबिक चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मौत की सूचना पहुंचते ही आसिफ के घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें