फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगली जानवर को बचाने में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में घायल हुए लोग।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर वन बैरियर के पास शुक्रवार शाम जंगल से अचानक निकले जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार नल मरम्मत करने वाले दो मिस्त्री घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 दरोगापुरवा निवासी नजीर (32) और मुनव्वर (52) ककरहा गांव में नल की मरम्मत करने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मोतीपुर वन बैरियर के पास पहुंचते ही जंगल से एक जंगली जानवर अचानक सड़क पर तेजी से आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जंगली जानवर के हमले में घायल हुए लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें