फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनारायण शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्र में हरीराम के ऊपर दो लोगों ने विवाद के दौरान धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश की जा रही थी। बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भागने की फिराक में है।
सूचना पर एसआई रवि प्रताप सिंह सेंगर, सिपाही अतुल वर्मा व रंजीत कुमार सिंह को पकड़ने के लिए भेजा गया। पुलिस को देखकर भाग रहे धोबियनपुरवा गांव निवासी रामजस उर्फ नबी व मिल्हू को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें