फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहीपुरवा में हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट हो रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। फसल अनुसंधान केंद्र में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। कार्यक्रम में प्रसार, सुधार आत्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सहकारिता मंत्री ने मिहींपुरवा में बन रहे हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट के जल्द शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शंभु कुमार, विधायक नानपारा के प्रतिनिधि दिलीप कुमार वर्मा के साथ परिसर में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने किसानों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत चयनित किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर क्रय किए ट्रैक्टर की चाभियां सौंपी। उन्होंने किसानों को बताया कि सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जनपद में मिहीपुरवा विकास खंड में हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट तैयार हो रहा है। जनपद में 5000 हेक्टेयर में केले की खेती हो रही है। केले के उत्पादन को देखते हुए किसानों को टिश्यू कल्चर उत्पादन हब की स्थापना की कार्ययोजना तैयार कर भेजी गई है। डीएम शंभु कुमार ने बताया कि धान की खरीद के लिए 465340 किसानों के खाते में 45105.70 लाख की धनराशि खातों में भेजी गई है।
सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने किसानों की मेहनत की प्रशंसा की। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा बलवंत सिंह, कृषि उप निदेशक डॉ. आरके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. शैलेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ. एसएन रावत, सहायक रेशम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य गनेश प्रसाद समेत तमाम किसान उपस्थित रहे।
इन किसानों को मिला सम्मान
वर्ष 2020-21 में कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं रेशम विकास विभाग के जनपद में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त किसानों को पुरस्कार की धनराशि का भी भुगतान किया गया। जिसमें निरंजन लाल, मुन्नी देवी, बृजेश कुमार सिंह, ठाकुरलाल, मुटरू लाल, चंद्र प्रकाश, समुद्रा देवी व कृपाराम को पांच हजार व सात हजार रुपये की धनराशि दी गई। उद्यान विभाग के बिन्नू सिंह, पार्वती देवी, हनुमान प्रसाद, राम प्रवेश मौर्य, अमरेंद्र वर्मा, राम सेवक, रंजीत कौर व देशराज पांडेय को सम्मानित किया गया।
मत्स्य विभाग के अनिल सिंह, राधिका देवी, भीखू राम, इतवारी, सुरेश कुमार, दिनेश प्रताप सिंह, माला देवी व सुरेश शामिल रहे। रेशम विभाग के अली जान, रंगीलाल, दुखराज, फौजदार, राम नरेश, फूलमती, मालिका राम, रंगीलाल को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार में सात हजार व पांच हजार रुपये की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें