फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मरौचा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के कानूनगोपूरा उत्तरी निवासी ताजुद्दीन (50) पुत्र जमील बाइक से फखरपुर में स्थित पुराने घर गए थे। बुधवार देर शाम वह बाइक से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में मरौचा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें