फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुकिंग कैंसिल होने से बढ़ी दिक्क्त

Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विश्वेश्वरगंज में गैस सिलिंडर के लिए खड़े उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में जिन उपभोक्ताओं ने निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद गैस बुक कराई थी, उन्हें सिलिंडर मिलने के बजाय कंपनी की ओर से बुकिंग कैंसिल होने का मेसेज भेजा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग ठप होने से होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों के सामने उत्पन्न संकट बरकरार है।
विज्ञापन


रिसिया निवासी राजकुमार, सर्वेश और प्रदीप ने बताया कि उन्होंने 21 दिन पूरे होने के बाद गैस बुक कराई थी और सिलेंडर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन डिलीवरी मिलने के बजाय मोबाइल पर बुकिंग कैंसिल होने का संदेश आ गया। इससे उनके सामने खाना बनाने और कारोबार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है।



जानकारी के अनुसार जिले में रोजाना करीब नौ हजार सिलिंडरों की मांग रहती है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के सिविल लाइंस, दरगाह, चांदपुरा, तिकोनीबाग समेत कई क्षेत्रों में होटल और ढाबों का संचालन प्रभावित हो गया है। कई होटल संचालकों को दुकानें बंद करनी पड़ी हैं, जबकि कुछ छोटे कारोबारी मजबूरी में कोयले की भट्ठी के सहारे काम चला रहे हैं।
विज्ञापन



इधर बाजार में कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। दुकानदार प्रभात का कहना है कि करीब 1600 रुपये में मिलने वाला व्यावसायिक गैस सिलिंडर चोरी-छिपे लगभग 3000 रुपये तक में बेचा जा रहा है।


जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग स्थिति सामान्य कराने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें