फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती महोत्सव में आकर्षण बनेगा दिव्यांग बच्चों का ट्राईसाइकिल डांस

Thu, 18 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले श्रावस्ती महोत्सव में इस बार दिव्यांग बच्चों का ट्राई साइकिल डांस सभी के आकर्षण का विशेष केंद्र होगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव की थीम दिव्यांगों ने छू लिया आसमान पर आधारित होगी। इसके साथ ही बृजवासी व कैलाश खेर के भजन समेत अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। महोत्सव का शुभारंभ 22 मई को भिनगा स्थित जिला पंचायत के निकट बनाए जा रहे भव्य पंडाल में होगा।
विज्ञापन


जिले की स्थापना 22 मई को ही हुई थी। इस दिन को यादगार बनाने के लिए ही पहली बार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रावस्ती विकास एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर 22 मई को दिव्यांग बच्चों की तरफ से वी आर वन डांस कार्यक्रम ट्राई साइकिल पर किया जाएगा। इसके साथ ही हेमंत बृजवासी का गायन व कवि सम्मेलन भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
महोत्सव के दूसरे दिन 23 मई को रियलिटी शो में सारेगामापा फेम अर्श मोहम्मद के गायन के साथ ही लाफ्टर चैंपियन सुनील पाल एवं रियलिटी शो पूजा चटर्जी (इंडियन आइडल) का कार्यक्रम होगा जबकि समापन दिवस पर 24 मई को मेगा बालीवुड नाइट में कैलाश खेर के गायन दर्शकों को झूमने पर विवश करेगा। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हस्त कला व शिल्प सामग्री सहित ओडीओपी के प्रोत्साहन व खान पान सामग्री के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस महोत्सव का उद्देश्य श्रावस्ती के प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर की झलक को शहरवासियों के समक्ष प्रस्तुत करना है। प्राचीन श्रावस्ती अपने समय में सोलह महाजनपदों में से एक थी। यहां से चारों दिशाओं में व्यापार का मार्ग था उसका प्रतिबिंब आज भी श्रावस्ती के खंडहरों में देखने को मिल सकता है। महोत्सव के माध्यम से शहर की इस प्राचीन विरासत को संजोने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें