फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

501 दीप जला कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बहराइच शहर के शहीद उद्यान पार्क में शहीदों के नाम दीप प्रज्जवलित करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से शनिवार को शहीद स्मारक पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीदों के नाम 501 दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सेवा न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उसके पीछे वीर शहीदों का बलिदान सबसे अहम है।
अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के सीमाओं की सुरक्षा करते हुए वह बलिदान हो जा रहे हैं। हम सभी उनके बलिदान को याद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान 501 दीपक जलाकर सभी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रदेश सचिव धु्रव कुमार मिश्रा, विकास जायसवाल, आनंद जायसवाल, संजय सिंह, राहुल शुक्ल, अतुल गौड़, शिवम जायसवाल, एकता जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें