फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सेनानी भवन में लाला लाजपत राय की पुण्यति​​​थि मनाते सेनानी उत्तरा​धिकारी संगठन के सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि सोमवार को सेनानी भवन के सभागार में मनाई गई। स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत लाला लाजपत राय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
विज्ञापन


संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब केसरी के नाम से विख्यात लाला लाजपत राय स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और राजनीतिज्ञ थे। साइमन कमीशन के विरोध प्रदर्शन में लाठी चार्ज में लगी चोटों के कारण उनकी मौत हुई। समाज सेवी राम रूप मिश्रा ने कहा कि उन्होंने बंगाल विभाजन (1905) का विरोध किया और असहयोग आंदोलन (1920) का समर्थन किया।

उन्होंने अधिवक्ता विनय तिवारी ने कहा कि उन्होंने अकाल पीड़ितों के मदद के लिए हिंदू राहत आंदोलन और सर्वेंटस ऑफ पीपल्स सोसायटी की स्थापना की। सेनानी उत्तराधिकारी रामेंद्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने डीएवी कॉलेजों की स्थापना में योगदान दिया। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं। कार्यक्रम में आनंद शुक्ल, कपीश दीक्षित, देव मणि, सोनू शुक्ल सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें