फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश व तेज हवा से गिरे पेड़, बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर बारिश के दौरान गिरा पेड़। 
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बृहस्पतिवार रात गरज-चमक और तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में तीन स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट क्षेत्र के बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर सुबह अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बच गए। आवागमन बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक समस्या बनी रही। रेंजर दीपक मिश्रा के निर्देश पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इसी मार्ग पर दो अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिर गए। हालांकि, राहगीरों ने उन्हें खुद हटाकर रास्ता साफ कर दिया।
उधर, बृहस्पतिवार रात तेज हवा और बारिश के चलते शहर के फ्रीगंज, नौवागढ़ी, घसियारीपुरा और नई बस्ती समेत कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें