फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, सवा घंटे खड़ी रही पैसेंजर

Sat, 29 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेलवे स्टेशन के आउटर और होम सिग्नल के बीच शनिवार सुबह अचानक एक बड़ा पेड़ ट्रैक पर गिर गया। इससे अप लाइन बाधित हो गई और नानपारा से मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 52261 करीब सवा घंटे तक रास्ते में खड़ी रही। ट्रेन के विलंब होने से निशानगाड़ा, बिछिया, मंझरा पूरब, बेलरायां, तिकुनिया व पलिया स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन



ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेल यातायात बहाल हुआ, ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


स्टेशन अधीक्षक बिछिया सुधांशु गिरी ने बताया कि ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण ट्रेन विलंब से संचालित हुई। ट्रेन का निर्धारित आगमन बिछिया स्टेशन पर सुबह 9:25 बजे और प्रस्थान 9:27 बजे है, जबकि शनिवार को ट्रेन करीब 10:40 बजे बिछिया पहुंची। करीब एक घंटे से अधिक विलंब होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें