फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जन आरोग्य मेले में 15 सौ मरीजों का इलाज

Sun, 20 Aug 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में आए लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

मरीजों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले लगाए गए। रिसिया के नर्सिंगडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. मोहम्मद सुएब ने 18 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं।
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज, गंगवल, जरवल, हुजूरपुर आदि केंद्रों पर मेले में आई फ्लू से संबंधित अधिक मरीज पहुंचे। जहां उन्हें दवा दी गई। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 15 सौ मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें