फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रॉमा सेंटर

Sat, 19 Mar 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच जिला अस्पताल में शनिवार को पंजीकरण एवं औषधि वितरण केंद्र का उद्घाटन करते परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में नव निर्मित प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के साथ पंजीकरण व औषधि वितरण केंद्र का शनिवार को प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री यासर शाह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही 10 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण बहराइच में होगा। इससे गंभीर रोगियों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिला अस्पताल में शासन की ओर से प्लास्टिक सर्जरी यूनिट स्थापना को हरी झंडी दी गई थी। इसके तहत प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के साथ ही रोगी पंजीकरण और औषधि वितरण केंद्र का निर्माण कराया गया है।

कार्यदायी संस्था आवास विकास ने निर्माण काम पूरा कर लिया है। प्लास्टिक सर्जरी यूनिट पर एक करोड़ 56 लाख व औषधि वितरण    केंद्र तथा पंजीकरण कक्ष पर 56 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


शनिवार को एक समारोह के तहत प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने नव निर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो छोटी-मोटी कमियां रह गईं हैं उसका निराकरण तत्काल कराएं।

राज्यमंत्री ने कहा कि जिले को जल्द ही ट्रॉमा सेंटर की सौगात भी मिलने वाली है। क्योंकि पुराने अस्पताल में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्रॉमा सेंटर के टेंडर की प्रक्रिया शासन में पूरी कर ली गई है।

अब गंभीर मरीजों को लखनऊ का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय, सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें