फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बस से पांच गुना सस्ता है ट्रेन का सफर

विज्ञापन
रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची डेमो ट्रेन के कर्मचारियों का स्वागत करते व्यापारी व अन्य लोग। 
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपालगंज रोड से नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से बहराइच तक सफर अब यात्रियों के लिए पांच गुना से अधिक सस्ता हो गया है। रुपईडीहा से बहराइच तक निजी बस से सफर करने में करीब 80 रुपये खर्च होते हैं, जबकि ट्रेन से यही दूरी महज 15 रुपये में तय की जा सकेगी। यानी ट्रेन का किराया बस के मुकाबले पांच गुना सस्ता है। किराये के इस बड़े अंतर से सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि कम किराये में रेल सेवा मिलने से अब बहराइच आने-जाने के लिए सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी। रोजमर्रा के काम, खरीदारी, नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरतों से बहराइच आने वाले लोगों के लिए यह सेवा खास तौर पर राहत देने वाली है। रुपईडीहा निवासी सभासद रतन अग्रवाल ने बताया कि जितने पैसे में एक व्यक्ति निजी बस से बहराइच पहुंचता है, लगभग उसी राशि में पांच लोग ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
पहले दिन ही 13 हजार रुपये की सामूहिक बचत
पहले दिन ट्रेन से बहराइच की ओर यात्रा करने वाले 201 यात्रियों के किराये की तुलना करें तो रेल सेवा का आर्थिक लाभ साफ दिखाई देता है। यदि सभी 201 यात्री निजी बस से बहराइच जाते तो 80 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से कुल 16,080 रुपये खर्च होते। वहीं 15 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से ट्रेन का कुल किराया केवल 3,015 रुपये रहा। इस तरह केवल पहले दिन इन 201 यात्रियों ने निजी बस के मुकाबले सामूहिक रूप से 13,065 रुपये की बचत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपईडीहा से बहराइच तक किराये में अंतर

यात्रा का माध्यम
किराया
निजी बस
80 रुपये
रोडवेज बस 87 रुपये
ट्रेन 15 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें