बहराइच। दो माह पूर्व बहराइच-मैलानी प्रखंड पर मीटरगेड ट्रेन का संचालन हुआ था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते ट्रेन का संचालन शनिवार से बंद कर दिया गया। अब 29 मई तक ट्रेन का संचालन प्रखंड पर बंद रहेगा। अग्रिम आदेश आने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी।
बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मीटरगेड ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। इसके दूसरे दिन नेपालगंजरोड रेलवे प्रखंड पर ट्रेन संचालित हुआ। लगभग दो माह तक प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन चला। लेकिन मार्च माह से कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैला। इसको देखते हुए रेल विभाग ने मीटरगेज ट्रेनों का संचालन शनिवार से बंद करने का निर्णय लिया है।
एक मई से प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। यह निर्णय 29 मई तक लागू रहेगा। अग्रिम आदेश के बाद ट्रेनों के संचालन का कार्य होगा। वहीं ट्रेनों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनों का संचालन बंद होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को काफी परेशानी होगी।