जरवल (बहराइच)। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर घाघराघाट रेलवे स्टेशन के निकट एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र जरवलरोड के लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर घाघराघाट पुल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की कटकर मौत हो गयी। बुधवार देर शाम घाघराघाट रेलवे पुल के पास महिला की लाश पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष जान पड़ती है। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शायद वह ट्रेन से गिरकर कट गई। शव की फोटोग्राफी करायी गयी है।