फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अभद्रता पर व्यापारियों ने घेरा उपकेंद्र, आरोपी कर्मी बर्खास्त, साथियों ने ठप की बिजली

विज्ञापन
मटेरा में बिजली उपकेंद्र पर संविदाकर्मी द्वारा अभद्रता के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी।
विज्ञापन
मटेरा। विद्युत उपकेंद्र मटेरा पर तैनात संविदाकर्मी द्वारा फोन पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंदकर उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे बर्खास्त करने की मांग की। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संविदाकर्मी को हिरासत में ले लिया। देरशाम आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी मुकेश श्रीवास्तव ने फोन पर एक व्यक्ति से मटेरा के व्यापारियों के लिए अपशब्द कहे। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान व्यापारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच काफी देर तक वार्ता भी हुई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आरोपी संविदाकर्मी को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में अमरीश मित्तल उर्फ डब्बू, अमरीक सिंह, संतोष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, कुंतल सिंह, पवन अग्रवाल, दीपू अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मटेरा थाने के उपनिरीक्षक अजीत कुमार मौर्य, अहमद हुसैन, अखिलेश उपाध्याय समेत पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र प्रसाद ने बताया कि संविदा पर तैनात एसएसओ मुकेश की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए बाह्य सेवा प्रदाता संस्था मेसर्स ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लि. लखनऊ को आरोपी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई पर भड़के संविदाकर्मी, ठप किया उपकेंद्र
मटेरा। अभद्रता के आरोपी संविदाकर्मी मुकेश को अधीक्षण अभियंता द्वारा बर्खास्त किए जाने के विरोध में देररात उपकेंद्र के संविदाकर्मी आंदोलित हो उठे। रात करीब नौ बजे बिजली उपकेंद्र ठप कर परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे 45 गांवों की दो लाख आबादी अंधेरे में डूब गई। धरना दे रहे संविदाकर्मियों ने कहा कि बर्खास्त किए गए एसएसओ मुकेश को दोबारा सेवा में बहाल किया जाए। एसएसओ प्रमोद तिवारी ने कहा, जब बहाली नहीं की जाती तब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं करेंगे। आंदोलित कर्मचारी देर रात तक उपकेंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें