फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर व्यापारियों ने किया निकाला जुलूस, किया मौन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। उद्योग व्यापार मंडल नानपारा ने मंडी शुल्क के विरोध में बुधवार को काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। मौन प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मंडी के अंदर शुल्क को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ ने कहा कि व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। मंडी के बाहर खरीदारी करने वाले व्यापारियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ रहा है, जबकि मंडी परिसर में खरीदारी करने पर दो प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारी दुकान बंद करके विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
सरकार से व्यापारियों को काफी उम्मीदें है, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरंदाज किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में छह दिवसीय प्रदर्शन चल रहा है। सरकार ने मांग न मांगी तो आगे व्यापारियों को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुक्तिनाथ साहू, प्रदीप अग्रवाल, आशीष कुमार, राहुल, सोनू, बब्लू, मोहम्मद सलमान, वहीदुल हसन, मेराज अहमद, नूरुल हसन,अब्दुल मोहीद, राजेश सिंघानिया, अजीत अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें