फखरपुर(बहराइच)। फखरपुर-भिलोरा मार्ग पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेटे ने हेलमेट लगा रखा था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर निवासी कांती देवी(45) शनिवार को अपने बेटे राजन(24) के साथ फखरपुर थाना क्षेत्र के पटसिया स्थित बालाजी मंदिर दर्शन-पूजन के लिए जा रही थी। इसी दौरान फखरपुर- भिलोरा मार्ग पर पटसिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि मां-बेटे उछल कर दूर गिए।
इस दौरान ट्रैक्टर के पहिया की चपेट में आने से कांती देेवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई रामजी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
वाहन की टक्कर से युवक गंभीरफखरपुर। थाना क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर शनिवार को यादवपुरी पेट्रोलपंप के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अंगनापारा निवासी संजय कुमार शुक्ला (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने संजय को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर में भर्ती करवाया है। राहगीरों के मुताबिक संजय ने हेलमेट लगा रखा था, जिसके चलते उसके सिर में चोट नहीं आई है।