फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आमान परिवर्तन कार्य में लगा ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटा, चालक की हालत गंभीर

Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रिसिया में हादसे में चालक की मौत के बाद पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली। 
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रेलवे द्वारा जारी आमान परिवर्तन कार्य में लगा एक ट्रैक्टर-ट्राॅली रिसिया रेलवे स्टेशन के पास पलट गया। हादसे में गोरखपुर निवासी ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी हिमांशु (18) ट्रैक्टर चालक हैं और सोमवार को वह रिसिया रेलवे स्टेशन के पास जारी आमान परिवर्तन कार्य में गिट्टी ढुलाई कार्य कर रहे थे। हिमांशु रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे पुल नंबर 43 के पास ऊंचाई पर ट्रैक्टर चढ़ा रहे थे, इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हिमांशु ड्राइवर सीट के नीचे दब गए। साथ काम कर रहे श्रमिकों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी रिसिया पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें