फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई रिक्शा को रौंदा, दो की मौत, तीन घायल

Fri, 02 Jan 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगो की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।      - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच। दरहिया पुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले बाइक में टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे सवारियों से भरे ई रिक्शा को रौंद दिया। ई रिक्शा सवार दो रिश्तेदारों की मौत हाे गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामगांव क्षेत्र के भुजंगपुरवा खैराधौकल गांव निवासी रामखेलावन (60) की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। राम खेलावन का इलाज करवाने के लिए उनके दामाद काेतवाली नानपारा के तेलियनपुरवा चंदेलाकला गांव निवासी शत्रोहन (40) और झुड़िया मुसल्लमपुर गांव निवासी मुन्नी लाल (48) सुबह ससुराल आए थे।

11 बजे के आसपास दोनों दामाद ससुर राम खेलावन को साथ लेकर ई रिक्शा से इंटहा बाजार के लिए रवाना हुए। दरहियापुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी, फिर ई रिक्शा को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन जब तक एंबुलेंस बुलवाई जाती तब तक मुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह ने बताया कि हादसे में घायल शत्रोहन की सीएचसी महसी ले जाते समय मौत हो गई।

घायल रामखेलावन, बाइक सवार राघवजोत गांव निवासी अनुपम और बलराम को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अनुपम के पिता की दो दिन पूर्व मोत हो गई थी। ब़हस्पतिवार सुबह अनुपम गांव निवासी बलराम के साथ बाइक से पंडित को बुलाने जा रहे थे। तभी वह दोनों हादसे का शिकार हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बलराम की हालत गंभीर बनी हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें