फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 38 हजार के जाली नोटों के साथ एक धरा

Sat, 24 Jun 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद जाली नोट। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। नेपाल से सटे जिले में जाली नोट का कारोबार भी तेजी से फल फूल रहा है। क्राइम ब्रांच व देहात कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके पास से 38 हजार के जाली नोट बरामद िकए। वहीं एक आरोपी मौके से भाग निकला है। पुलिस ने बरामद नोटों को कब्जे में लेकर इस गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश शुरू की है।
जिले में जाली नोटों का कारोबार थम नहीं रहा है। कहीं रूपईिडया, रामगांव तो कहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में जाली नोटों के साथ आरोपी पकड़े जा रहे हंै। शनिवार को एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लाइन में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर में गोंडा मार्ग पर स्थित डीहा गांव में जाली नोटों के सौदागर के होने की जानकारी कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को मिली। जिस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी राजकुमार टीम के साथ शुक्रवार रात को गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रिजवान उर्फ राजा निवासी ग्राम जगतापुर बंदरियाबाग कोतवाली देहात के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद जाली मुद्रा और बाइक को सीज कर दिया गया है। एएसपी ने बताया कि एक अन्य आरोपी के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर
रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें