फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को सीएम के आदेश के बावजूद ट्राली में भर कर यात्रा करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराईच)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र गडरिया दौलतपुर निवासी दीपक चौहान बेटे अजय चौहान (16) के साथ खुटेहना गए थे। रविवार की रात वह अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रात लगभग लगभग 11.30 बजे पहड़वा के पास ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान दीपक तो छिटक कर दूर गिरे, लेकिन अजय ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
अजय की मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष पयागपुर राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें