फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला बशीरगंज स्थित सरयू तट के किनारे शनिवार को श्रीराम लीला मंचन के दौरान सुमंत वापसी व दशरथ मरण लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान प्रभु श्रीराम के वनवास जाने के वियोग में दशरथ जी की मृत्यु के दृश्य का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह रामलीला चल रही है।
विज्ञापन

शहर के बशीरगंज मोहल्ला स्थित श्रीराम लीला मैदान में श्रीरामलीला का मंचन वृंदावन के कलाकार कर रहे हैं। शनिवार को सुमंत की वापसी व पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, राहुल राय, दाऊजी, सचिन श्रीवास्तव, जयजय अग्रवाल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। रिसिया नगर में चल रहे रामलीला मंचन में लखीमपुर से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ का पर मंचन किया।
इस दौरान भगवान श्रीराम व सीता माता के विवाह के मंचन के दौरान पंडाल सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंजने लगा। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण-परशुराम संवाद की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। इस मौके पर मदन गोपाल यज्ञसैनी, राजेश निगम, सरोज कुमार सिंह, आशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। बौंडी में रामलीला मंचन के दौरान धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, दिनेश तिवारी, उमेश्वर पांडेय, सूरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें