फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा

Wed, 19 Jul 2023 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/कैसरगंज (बहराइच)। रुकनापुर चौराहे के पास बुधवार शाम बाइक से सिलिंडर लेकर जा रहे जीजा-साले को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दोनों को सीएचसी कैसरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जीजा-साले की मौत से घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसेंडी निवासी मोहम्मद अली (22) व नौशाद अहमद (24) बुधवार शाम गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रुकनापुर चौराहा जा रहे थे। कोठार की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लाेगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया। चालक मौके से फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर उचित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें