फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत की जोताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल

विज्ञापन
जरवलरोड क्षेत्र में खेत में जोताई के समय पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : जरवलरोड क्षेत्र में खेत में जोताई के समय पलटा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
जरवलरोड। ग्राम धनसरी निवासी एक किसान का ट्रैक्टर खेत में बृहस्पतिवार को जोताई करते समय अचानक पलट गया, जिससे चालक उसी के नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से चालक की जान बचाई गई।
विज्ञापन



गांव निवासी त्रिभुवन (41) पुत्र छवीलाल मदारपुर गांव में रोटावेटर से खेत की जोताई कर रहे थे। काम के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में त्रिभुवन ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल त्रिभुवन को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें