फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पलटा ट्रैक्टर, किशोर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फखरपुर थानाक्षेत्र में शरदापारा रोड पर बंभौरा में ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत के बाद क्षतिग्? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। खपुरवा गांव में बंभौरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में ट्रैक्टर पलट जाने से किशोर समेत तीन लोग दब गए। जब तक ग्रामीणों ने एकत्र होकर ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक किशोर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव निवासी शुभकरन (19) पुत्र सतगुरू, अकुल (13) पुत्र जोधे व ढोडेपुरवा गांव निवासी रमेेश (38) पुत्र हरिद्वार रविवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत जोतने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब यह लोग बंभौरा गांव के पास पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों लोग ट्रैक्टर के नीचे आ गए। ग्रामीणों ने पहुंच कर ट्रैक्टर को हटाया, लेकिन तब तक अकुल की मौत हो गई। दो अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें