फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान

विज्ञापन
जरवलरोड में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। 
विज्ञापन
जरवलरोड/मिहींपुरवा। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घाघराघाट के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की जान चली गई, जबकि मोतीपुर में बाइक की टक्कर से घायल बालिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की ट्रैक्टर से गिरकर घायल होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर घाघराघाट के निकट सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक अटवा निवासी कृपाराम (48) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर मोतीपुर थाना के ग्राम मझांव में सोमवार को घर के पास खेल रही अंशिका (7) एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उसे मिहींपुरवा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर लखीमपुर खीरी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह, सिरसिया के मोतीपुर कला गांव निवासी शोभाराम (55) बुधवार को ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें