फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेंत के जंगल में पर्यटकों को दिखा बाघ

Thu, 12 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट जंगल में पयर्टकों को दिखा बाघ। - स्रोत : पर्यटक
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में पर्यटन सत्र शुरू होते ही पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार होने लगे हैं। अब तक करीब आधा दर्जन पर्यटक दल बाघ, तेंदुआ और हाथियों को देख चुके हैं। बुधवार सुबह लखनऊ निवासी अशोक कुमार परिवार के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार के साथ वनकर्मी ललित सिंह भी थे।
विज्ञापन


सफारी के दौरान बंधे के उस पार बेंत के जंगल में चीतल के साथ बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर परिवार रोमांचित हो उठा। अशोक कुमार ने उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। उन्होंने कतर्नियाघाट को पर्यावरण और जैव विविधता के लिहाज से खूबसूरत स्थान बताते हुए दोबारा आने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें