फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में मासूम की मौत

Sun, 14 Sep 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर खेत से लौट रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना के बाद ट्रक सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन




ग्राम गूढ़ निवासी आयशा बेगम (35), तायबा (30), अनस (5), अकरम (7) और मोहम्मद रजा (8) शनिवार दोपहर खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही सभी लोग हाईवे किनारे पहुंचे, नानपारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में मोहम्मद रजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें