फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शान से लहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
बहराइच : लोक निर्माण विभाग कार्यालय को तिरंगी पट्टिका से सजाया गया। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। लाल, हरे और सफेद कपड़े की पट्टियों से सजावट व तिरंगे की रोशनी से सोमवार शाम शहर जगमगा उठा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन के साथ ही सरकारी भवनों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया। मंगलवार को पुलिस लाइन में होनी वाली परेड गणतंत्र दिवस के आकर्षण का केंद्र रहेगी। सोमवार को स्कूली बच्चे तिरंगा झंडा खरीदने को उत्साहित दिखे। पुलिस लाइन समेत अन्य जगह व प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को शान से तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का श्रीगणेश मंगलवार सुबह आठ बजे एनसीसी कैडेट की प्रभातफेरी से होगा। सुबह 08:30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
नौ बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित अशोक स्तंभ व शहीद पार्क में स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। इसी समय स्टेडियम से पानी टंकी चौराहा, चर्च जेल रोड होते हुए बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम सुबह नौ बजे से ही पुलिस लाइन में आयोजित होगा। पूर्वाह्न 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे इंदिरा स्टेडियम में बार एसोसिएशन व अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच होगा। गणतंत्र दिवस के दिन दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन से नगर पालिका परिषद तक पुलिस, होमगार्ड्स, पीआरडी, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड का रूट मार्च एवं साक्षरता मार्च का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें