फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के दर्शन को मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Sun, 09 Jul 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह सोमवार से शुरू हो रहा है। शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लग जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भी जलाभिषेक को देखते हुए मंदिर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन


आषाढ़ माह के समाप्त होने के साथ ही सोमवार से सावन माह शुरू हो जाएगा। सोमवार को कांवरिये जत्थों में निकलकर शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन करेंगे। शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में बैरीकेडिंग और मंदिर के आसपास साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है।

मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रवि गिरि महाराज ने बताया कि सावन माह के पहले सोमवार को अधिक भीड़ उमड़ती है। मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर, नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, पयागपुर के बागेश्वरनाथ मंदिर, नानपारा के शिवालय बाग मंदिर, विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे से ही मंदिरों में शिवभक्तों की कतार लग जाएगी। बोलबम के जयकारों के साथ शिव मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें