फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज आपका दिन, घर से निकलकर बूथ जाएं... चुनें अपनी सरकार

Mon, 20 May 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गल्लामंडी परिसर में काउंटर पर ड्यूटी स्थल जानने के लिए लगी कर्मचारियों की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज में शामिल जिले के पयागपुर व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में सकुशल मतदान के लिए कुल 594 मतदान केंद्र और 813 बूथ बनाए गए हैं। जहां सोमवार को 77,7089 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। इसे सकुशल संपन्न करवाने के लिए रविवार को कड़ी धूप के बीच सलारगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल से सभी 813 बूथों के लिए 813 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए 90 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

मतदान कार्य को लेकर कार्मिकों में खासा उत्साह देखने को मिला और कड़ी धूप के बीच कार्मिक मतदेय स्थलों को रवाना हुए। इस दौरान पहली बार मतदान करवाने की जिम्मेदारी उठाने वाले युवा कार्मिक सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे। कड़ी धूप व उमस के बीच सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। कार्मिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंडी स्थल के गेट पर बैंड बाजे की व्यवस्था रही और मंडी स्थल रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा नजर आया। डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला भी लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहीं। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से कार्मिक वाहन को हरी झंडी दिखा कर मतदेय स्थल के लिए रवाना किया।

बंद रहा गेट नंबर एक, लगानी पड़ी दौड़
मंडी स्थल का एक नंबर गेट रविवार को बंद रहा। इसके चलते मतदान कार्य को संपन्न करवाने के लिए पहुंचे कार्मिकों को परेशानी उठानी पड़ी। पोलिंग पार्टी में शामिल कई कार्मिकों को बाहर जाने के लिए कड़ी धूप के बीच एक नंबर गेट और उसे बंद देख कर दूसरे नंबर गेट की दौड़ लगाते देखा गया। हालांकि बीच में कई बार गेट को खोला गया। बताते चलें के बहराइच लोकसभा क्षेत्र के मतदान को लेकर बीती 12 मई को पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान दोनों गेट खुले थे।
विज्ञापन


धूप से परेशान रहे छोटे-छोटे बच्चे
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर कई मतदान कार्मिक अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंची। इस दौरान कड़ी धूप के चलते बच्चे परेशान दिखे। हालांकि इस दौरान मातृत्व प्रेम की कई झलकियां भी देखने को मिली। जहां महिला कार्मिक चिलचिलाती में धूप में गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उन्हें धूप से बचाते व मतदेय स्थल पर जाती दिखीं। वहीं इस जिम्मेदारी में पिता भी पीछे नहीं रहे और कइयों को अपनी पत्नी के साथ और बच्चों को खुद के कंधे पर संभाले देखा गया।

हाथ में फ्रैक्चर, लेकिन नहीं छोड़ी जिम्मेदारी
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर एक कार्मिक ऐसे भी रहे जिनका हाथ फैक्टचर था और वह दूसरे हाथ में मतदान सामग्री लिए दिखे। इस दौरान उनसे ड्यूटी न कटने को लेकर जानकारी ली गई, लेकिन दबे मन से उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

कार्मिकों ने जमकर ली सेल्फी
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर जागरूकततासेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। जिन पर पोलिंग पार्टी में शामिल कार्मिकों ने जमकर सेल्फी ली। वहीं कार्मिकों का उत्साह देख डीएम भी खुद को रोक नहीं पाईं और कार्मिकों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें निर्भीक होकर मतदान संपन्न करवाने की बात कहकर हौसलाफजाई की।

ड्यूटी कटवाने की जोर आजमाइश
मतदान कार्य में लगे कार्मियों में से कइयों को ड्यूटी कटवाने के लिए परेशान होते भी देखा गया। ड्यूटी संबंधी बनाए गए काउंटर पर कार्मिकों की भारी भीड़ दिखी और कार्मिक अपनी-अपनी समस्या बताकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास करते दिखे।

गल्लामंडी परिसर में काउंटर पर ड्यूटी स्थल जानने के लिए लगी कर्मचारियों की भीड़। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें