फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के नेतृत्व में शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से शहर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे। यात्रा घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और मदरसा छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा थामे बच्चों की कतार और देशभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। यात्रा में सांसद आनंद गौड़, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा, सरोज सोनकर, एमएलसी पद्म सेन चौधरी, प्रज्ञा त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश की अखंडता पर दिया जोर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राम रहीम इंटर कॉलेज जोत चांदपारा के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य यात्रा निकाली। उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने यात्रा की अगुवाई की। यात्रा कॉलेज से तहसील मुख्यालय महसी पहुंची। तहसील पहुंचने पर एसडीएम ने बच्चों को मिठाई खिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए योगदान देने का संदेश दिया।
पंचायत कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पयागपुर। खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचायत कर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भूपगंज बाजार, मसूदपुर, बारीपुरवा और पीतल चौराहा होते हुए वापस विकासखंड कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, अमृतांशु सिंह, वात्सल्य अस्थाना, जगदंबा प्रसाद मिश्र, आनंद शुक्ला और प्रधान सिंह समेत पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें