फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की घुसपैठ को लेकर दूसरे दिन भी रही कड़ी चौकसी

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एलर्ट के बाद रुपईडीहा में आने-जाने वाले लोगों की तलाशी करते एसएसबी के जवान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा से सटे इलाकों के रास्ते यूपी में आईएसआईएस के दो आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट गोरखपुर जोन कार्यालय से जारी किया गया था। इसके बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। इसे लेकर एसएसबी व पुलिस दूसरे दिन भी अलर्ट रही। सोमवार को भी सीमा पर हर आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के साथ ही पुलिस ने होटल और सराय को भी खंगाला है। सीमा पर डाग स्क्वायड व स्केनर की मदद से भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में आईएसआईएस के दो आतंकियों के पहुंचने का इनपुट पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को मिला था। इन दोनों के नेपाल सीमा से सटे इलाकों से भागने की सूचना मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। अलर्ट जारी होने के बाद रविवार से ही एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुट गई। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के जवानों द्वारा पुलिस के साथ संयुक्त जांच अभियान शुरू कर दिया गया।
रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट से गुजरने वाले हर व्यक्ति के पहचान पत्र के साथ ही अन्य अभिलेखों की जांच की गई। सोमवार को भी चेकिंग अभियान लगातार जारी रहा। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पहुंचने व जाने वाले यात्रियों से पूछताछ करती हुई दिखाई दी। हर यात्री को गहनता से पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। डाग स्क्वायड और स्केनर की मदद से भी आने-जाने वाले लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी की टीम ने सीमा से सटे होटलों और सराय को भी खंगाला। यहां ठहरने वाले हर यात्री का पूरा ब्यौरा लिया गया। उधर, नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली और रुपईडीहा थाना क्षेत्र की खुली सीमा और जंगली इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस पूरी तरह से चौकसी बरतती रही। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को भी सीमा पर नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस भी अलर्ट है। एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें