फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेरुआ नदी के तट पर चार शावकों के साथ दिखी बाघिन

विज्ञापन
कतर्नियाघाट के कोठियाघाट पर गेरुआ नदी में पानी पीते बाघ व शावक। कतर्नियाघाट रेंज के कोठियाघाट प? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के कोठियाघाट पुल के पास गेरुआ नदी के तट पर एक बाघिन चार शावकों के साथ दिखाई पड़ी। इस दौरान नेपाल से बिछिया आ रहे एक युवक ने मोबाइल में यह तस्वीर कैद कर ली। तस्वीर में एक शावक पानी पीते हुए दिखाई देे रहा है, जबकि बाघिन उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आ रही है। कुछ दिन पूर्व भी नदी के तट पर एक बाघ की पानी पीते हुए तस्वीर कैद की गई थी।
विज्ञापन

नेपाल के बर्दिया अंतर्गत लालीबाजार निवासी रमेश चाई किराने की दुकान करते हैं। वह प्रतिदिन दुकान का सामान खरीदने के लिए बिछिया बाजार आते-जाते हैं। रविवार की दोपहर वह दुकान के लिए सामान खरीदने बिछिया बाजार आ रहे थे।
इस दौरान कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोठियाघाट पुल के पास गेरुआ नदी के तट पर एक बाघिन चार शावकों के साथ पानी पीने के लिए पहुंची दिखी। बाघिन के कुनबे को देखते ही रमेश सहम गए। हालांकि उन्होंने यह विहंगम दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन

तस्वीर में बाघिन नदी के तट पर सतर्क नजर आ रही है, जबकि उसके पीछे तीन शावक चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक शावक अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी में पानी पी रहा था।
रमेश ने यह तस्वीर अमर उजाला सेे साझा करते हुए कहा कि काफी समय से वह आ-जा रहे थे, लेकिन पहली बार बाघिन के पूरे कुनबे को एक साथ देेखने का मौका मिला है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इसी जगह पर एक बाघ की पानी पीते हुए तस्वीर भी नेपाल के रायल बर्दिया से आए कुछ लोगों ने कैमरे में कैद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें