फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेलवे स्टेशन के पास दिखा बाघ, दहशत

विज्ञापन
 बाघ दिखने के बाद जयमाला और चंपाकली के साथ वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट के बिछिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास बाघ के दिखने के बाद वन विभाग और रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे ट्रैक के आसपास से बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए रविवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। बाघ को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौटाने के लिए राजकीय हथिनी जयमाला और चंपाकली की मदद ली जा रही है। कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में वनकर्मियों ने हाथियों के साथ ट्रैक से सटी झाड़ियों और जंगल के किनारों की गहन गश्त की। लगभग एक घंटे तक चले अभियान के दौरान बाघ को आबादी और रेलवे ट्रैक से दूर जंगल की गहराई की ओर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें