फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धान के खेत में दिखा बाघ, किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत नवीनपुरवा गांव में शनिवार शाम धान के खेत में बाघ के दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हांका लगाकर उसे जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान गुरदास सिंह के खेत में शाम करीब सात बजे जंगल की ओर से अचानक एक बाघ पहुंच गया। खेत में मौजूद किसानों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर रेंजर शिव कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक अब्दुल सलाम और वाचरों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से खेत के आसपास हांका लगाकर वन्यजीव को जंगल की ओर भगाया।

वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार शाम का समय होने और अंधेरा बढ़ जाने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वन्यजीव जंगल में किस ओर गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। रेंजर ने किसानों और ग्रामीणों से शाम के समय अकेले खेतों की ओर नहीं जाने तथा जंगल से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें