फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीती टाइगर इलेवन मिहींपुरवा

Sun, 01 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रामजानकी मैदान पर जारी सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। इसमें मिहींपुरवा व नानपारा के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा। वहीं दूसरे मुकाबले में यंग रॉकर्स के बल्लेबाज बंटी ने 166 रनों की विशाल पारी खेली, इससे दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टाइगर इलेवन मिहींपुरवा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने अमन यादव के 48, रजत चंद ठाकुर के 28 व आशीष के 22 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नानपारा वॉरियर्स की पूरी टीम 92 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई। अमन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच यंग रॉकर्स व जयसूर्या इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग रॉकर्स की टीम ने 220 रनों का विशाल स्कोर किया। टीम से बंटी ने 39 गेंदों पर धुआंधार 166 रनों की पारी खेली। जवाब में जयसूर्या इलेवन की टीम मात्र 112 रन ही बना सकी और 108 रनों से मैच हार गई। बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरा मैच आरसीआर क्रिकेट क्लब व चैंपियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। चैंपियन क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीआर ने 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन क्लब की टीम मात्र 74 रनों पर ही सिमट गई। मैच के दौरान मोहम्मद जुबेर फारूकी, श्याम पंसारी, मोहम्मद आलम, अजय यादव, शैलेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें